टी20 के इतिहास का सबसे 'रोमांचक' मुकाबला!

- एकान्त प्रिय चौहान वैसे तो क्रिकेट फैंस के लिए हर मैच रोमांचक होता है। पर कुछ मुकाबले ऐसे हो जाते हैं, जिसकी झलक सालों तक रहती है। कुछ ऐसा ही मैच रहा- टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला। ये मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 11 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच का आखिरी ओवर और उसके बाद दो सुपर ओवरों ने मैच में काफी रोमांचकता पैदा कर दी। वैसे ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये पहली बार ही हुआ जब दो सुपर ओवर खेले गए। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप वैसे तो अब तक चार सुपर ओवर खेले गए हैं। लेकिन डबल सुपर ओवर वाल ये पहला मौका था। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में रहमानुल्लाह गुरबाज की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया और 187 रन बनाने में कामयाब रहे। मैच टाई हुआ और फिर असली रोमांच सुपर ओवर में हुआ। सुपर ओवर भी टाई रहा और फिर दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप में सुपर ओवर वैसे बात करें तो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सुपर ओवर का पहला मैच 2012 में हुआ था। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच टाई रहा। दोनों टीमों ने 174-174 रन बनाए। उसके बाद नतीजा सुपर ओवर से निकला, जहां श्रीलंका को जीत मिली और न्यूजीलैंड का दिल टूटा। टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सुपर ओवर इसके बाद 2012 टी20 वर्ल्ड कप में ही न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैच टाई हुआ। सुपर ओवर में किस्मत से एक बार फिर कीवी टीम का साथ नहीं दिया और वेस्टइंडीज ने मैच अपने नाम किया। टी20 वल्र्ड कप में तीसरा सुपर ओवर टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा सुपर ओवर देखने में 12 सालों का इंतजार करना पड़ा। 2024 में नामीबिया बनाम ओमान मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में नामीबिया को जीत मिली। टी20 वर्ल्ड कप में चौथा सुपर ओवर 2024 में यूएसए बनाम पाकिस्तान मुकाबला भी सुपर ओवर में पहुंचा जहां अमेरिका ने पाकिस्तान के होश उड़ाते हुए मैच अपने नाम कर बड़ा उलटफेर किया। इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ 'डबल सुपर ओवर' टी20 वर्ल्ड कप में पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के 11 फरवरी 2026 को खेला गया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए और इसके जवाब में अफगान टीम 19 रन बना सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फ़रवरी 12, 2026 - 14:31
 0  24
टी20 के इतिहास का सबसे 'रोमांचक' मुकाबला!