*दरबार मोख़ली मंडल में विकसित भारत अभियान अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन सम्पन्न हुआ।*

(Ashwani sahu)आज भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल में वीबी जी राम जी ( विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण) जनजागरण अभियान का मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विश्राम गृह दरबार मोख़ली में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा हाल में लागू की गई वीबी _ जी राम जी योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।केंद्र सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 नए रूप में अब पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का स्थान लेगी। वीबी_ जी राम जी के जिला संयोजक गिरेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस कानून का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका को बढ़ावा देना है।जिससे गरीब,किसान एवं मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। जिला महामंत्री दिलीप साहू ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से संगठन की सुदृढ़ीकरण करने की बात कही। साथ ही मन की बात के जिला सह प्रभारी लोकमणि चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हर महीने प्रसारित होने वाली मन की बात को गंभीरता पूर्वक लेकर श्रवण करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने वीबी_जी राम जी पर अपने उद्बोधन में कहा कि इस अधिनियम के तहत रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है,जिससे गांवों में रहने वाले परिवारों की वार्षिक आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण वीबी_जी राम जी मंडल संयोजक विनय चंद्राकर ने किया। संचालन मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने किया। कार्यक्रम की आभार एवं समापन की घोषणा मंडल सह संयोजक श्रीमति चंद्रिका साहू ने किया। इस अवसर पर लालेश्वर साहू जिला सहसंयोजक वीबी_ जी राम जी, श्रीमति कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,तेखन सिंहा जिला अध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा,तृप्ति चंद्राकर अध्यक्ष महिला मोर्चा,राहुल पंडित,राजेश सिंहा जिला पदाधिकारी, पली सिंह,भागवत सिंहा मंडल महामंत्री, रेखराम साहू मंडल सह संयोजक,रामसुमेर ठाकुर जनपद सदस्य,नीलमणि साहू, संतोषी देशलहरे, आशीष बंछोर मंडल उपाध्यक्ष,राजू वर्मा कोषाध्यक्ष,दानीराम वर्मा,संजय चंद्राकर,तेजेंद्र पिपरिया,संतोष घिरवानी,पारखत साहू, प्रेमलाल साहू,बलभद्र वर्मा,विनोद सिंह सेवा सहकारी समिति अध्यक्षगण, डोनेश्वर साहू,संगीता शर्मा सरपंच, राघवेंद्र शर्मा,पुष्कर साहू,चित्रसेन साहू,मनहरण साहू,रमेश बंछोर, दुर्गु चंद्राकर,राजेश वर्मा,मोहित साहू,राजेंद्र साहू,मनेंद्र वैष्णव,डोमार सिंह,जीवन बंछोर,मनोज निषाद आत्माराम साहू, दानेश्वर साहू,चतुरदास,एमलाल साहू,प्रेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

फ़रवरी 18, 2026 - 19:09
 0  47
*दरबार मोख़ली मंडल में विकसित भारत अभियान अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन सम्पन्न हुआ।*
*दरबार मोख़ली मंडल में विकसित भारत अभियान अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन सम्पन्न हुआ।*