सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई ,तिल्दा के द्वारा कल्याण कोष की राशि- 75000 रुपये प्रदान

सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई ,तिल्दा के द्वारा संगठन के दिवंगत साथी स्वर्गीय श्रीमती स्वाति भारद्वाज, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला तिल्दा के परिवार वालों को संगठन की तरफ से कल्याण कोष की राशि- 75000 रुपये प्रदान कर शोक संतृप्त परिवार को यह कहते हुए कि हमारा संगठन अपने साथियों के जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी सदा साथ रहता है के साथ सांत्वना देने का प्रयास किया ,साथ ही संगठन की तरफ से भविष्य में ऑफिस से सबंधित समस्त कार्यो में पूर्ण सहयोग का वायदा किया गया ,कल्याण कोष प्रदान करने वालों में संगठन के अध्यक्ष श्री कैलाश बघेल,सचिव - योगेश साहू,सह-सचिव - हिमांचल चौबे,कोषाध्यक्ष - जितेंद्र साहू,मीडिया प्रभारी-कौशल वर्मा,सदस्य-नवकेतन मिश्रा उपस्थित रहे |

फ़रवरी 18, 2026 - 21:26
 0  21
सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई ,तिल्दा के द्वारा कल्याण कोष की राशि- 75000 रुपये प्रदान