छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

रायपुर। आज राजधानी रायपुर के गौरव पथ स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष श्री पी. आर. यादव ने की। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर भावी कार्ययोजना तय करना रहा। बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता उक्त प्रांतीय बैठक में उपप्रांताध्यक्ष श्री आर. पी. सिंह, प्रांतीय महामंत्री श्री उमेश मुदलियार, उपप्रांताध्यक्ष श्री जी. एस. यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ ध्रुव, जिला संरक्षक श्री विजय झा, संभागीय अध्यक्ष श्री विमल कुंडू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र उमाठे, सचिव श्री बेनीराम गायकवाड, कोषाध्यक्ष श्री बी. पी. कुरील, प्रचार-प्रसार सचिव श्री विद्याभूषण दुबे, जिला मंत्री श्री यशवंत भोसले सहित श्री के. एन. शर्मा, श्री केदार अग्रवाल, सलाहकार श्री राकेश त्रिवेदी, विधि विशेषज्ञ श्री निर्मल मित्रा, श्री वाय.आर.सोनी, संरक्षक सदस्य श्री ए. आर. ठाकुर, श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा श्री प्यारेलाल सेन, श्री लक्ष्मण प्रसाद पनका आरंग ,श्री रवि साहू अभनपुर तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सविता राय अदक उपस्थित रहीं। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। महत्वपूर्ण निर्णय एवं प्रस्ताव बैठक में पेंशनर्स के हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पश्चिम बंगाल के कर्मचारी संगठनों की तर्ज पर राज्य के पेंशनर्स को बकाया महंगाई भत्ता (डी.आर.) एरियर्स की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का रुख करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49(6) के विलोपन के संबंध में आवश्यक कदम उठाने तथा इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किए जाने का भी निर्णय हुआ। आगामी महाधिवेशन का निर्णय बैठक में यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन का आगामी महाधिवेशन जांजगीर जिले में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नियमावली में आवश्यक संशोधन के लिए तिथि एवं विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा। सफल आयोजन में योगदान आज की इस प्रांतीय बैठक के सफल एवं कुशल आयोजन में रायपुर जिला शाखा की कार्यकारिणी, जिले के पदाधिकारियों तथा एसोसिएशन के आजीवन सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

फ़रवरी 19, 2026 - 20:43
 0  21
छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न