बेमेतरा साजा विधानसभा में सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पहुंचा, छत्तीसगढ़ियों ने लगाए नारे

रायपुर | सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" आज 28वें दिन बेमेतरा जिला ब्लॉक बेरला क्षेत्र के हरदी-पीरदा, भिंभौरी, खुड़ मुड़ा, आनंदगांव, नवागाँव, सुरहोली, कुसमी, बाँसा, देवादा आदि गाँवों का भ्रमण किया। रथ यात्रा का नेतृत्व राज्य निर्माण संग्राम सेनानी एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश साहू ओंकार, विमल ताम्रकार, आदिवासी नेता अशोक कश्यप, बृज बिहारी साहू, लोक कलाकार लक्ष्मीनारायण निषाद ने किया। गाँव-गाँव में छत्तीसगढ़ी महतारी की वंदना गीत, "मोर संग चलव रे" सहित अनेकों जागरण गीत सुनकर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। जगह-जगह छत्तीसगढ़ी महतारी की आरती उतारकर रथ एवं रथ यात्रियों का स्वागत किया गया। गाँव-गाँव की सभा को श्री अशोक कश्यप, चंद्रप्रकाश साहू, लक्ष्मीनारायण निषाद एवं बृज बिहारी साहू ने संबोधित किया। विचारों को सुनकर हर गाँव में किसान-जवान एवं महिलाएं सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हर गाँव के गली-गली में "छत्तीसगढ़ी महतारी की जय", "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज जिन्दाबाद", "छत्तीसगढ़ के शोसको छत्तीसगढ़ छोड़ दो" के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।

फ़रवरी 22, 2026 - 18:24
 0  10
बेमेतरा साजा विधानसभा में सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पहुंचा,  छत्तीसगढ़ियों ने लगाए नारे