सांसद पप्पू यादव के पिताश्री चंद्रनारायण देव यादव का निधन , छत्तीसगढी समाज पार्टी ने दी श्रद्धाजली

रायपुर।बिहार पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के पिताश्री चंद्रनारायण देव यादव ने आज दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन,गोवर्धन वर्मा,बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप,विमल ताम्रकार आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। श्री यादव जी के निधन पर श्रद्धाजली देते हुए एक चिंतक बिहार के वरिष्ठ नागरिक के रूप में उन्हें याद किया। साथ ही यादव परिवार को श्रद्धाजली पत्र भेजा गया।

सितम्बर 17, 2024 - 22:26
 0  45
सांसद पप्पू यादव के पिताश्री चंद्रनारायण देव यादव का निधन , छत्तीसगढी समाज पार्टी ने दी श्रद्धाजली