रामनारायण ताटी को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला बस्तर का संयोजक नियुक्त किए जाने पर पेंशनर्स महासंघ में हर्ष

रायपुर/जगदलपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में बस्तर संभाग (जगदलपुर) के संभागीय अध्यक्ष श्री रामनारायण ताटी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला बस्तर का संयोजक नियुक्त किए जाने पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि श्री ताटी ने शिक्षा क्षेत्र में लम्बे समय तक उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं तथा सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पित कार्यशैली को देखते हुए यह नियुक्ति पूर्णतः उचित एवं सराहनीय है। श्री नामदेव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री ताटी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ करेंगे तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री ताटी की नियुक्ति से बस्तर जिले में शिक्षा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। महासंघ के अन्य पदाधिकारियों क्रमशः जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, टी पी सिंह, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, आर जी बोहरे, ओ डी शर्मा, हरेंद्र चंद्राकर, आदि ने भी श्री ताटी को बधाई देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ की हैं।

फ़रवरी 23, 2026 - 12:18
 0  50
रामनारायण ताटी को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला बस्तर का संयोजक नियुक्त किए जाने पर पेंशनर्स महासंघ में हर्ष