विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कैफे मिलेटेरिया का उद्घाटन किया

विधानसभा परिसर में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कैफे मिलेटेरिया का उद्घाटन किया। यह कैफे मुख्यतः मिलेट्स के व्यंजनों पर आधारित उत्पादों की पेशकश करता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, नोडल अधिकारी गजेंद्र चंद्राकर, नेफेड से मनीष शाहा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बेमेतरा के विधायक ईश्वर साहू भी इस अवसर पर मौजूद थे। डॉ. रमन सिंह ने मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया और इसकी सराहना की। मिलेट कैफे का संचालन क्षीर सागर स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है जिसके सदस्य माधुरी यदु निधि यदु एवं सूरज यदु उपस्थित रहे फीफा साथी से देवांश शाहा, स्वेता शाहा उपस्थित रहे.

फ़रवरी 23, 2026 - 18:27
 0  18
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कैफे मिलेटेरिया का उद्घाटन किया