आधुनिकता के इस दौर में तेजी से खत्म हो रही है रिश्तों की मर्यादा..., तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

खेड़ा: आधुनिकता के इस दौर में रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। आज कल के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी संबंध बनाने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जहां बहू के ससुर के साथ अवैध संबंध का खुलासा है। हैरानी की बात तो ये है कि इस काम के लिए बहू अपने ससुर से मोटी रकम भी वसूलती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब ससुर की संदिग्ध हालत में लाश मिली। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि ससुर की मौत कैसे हुई? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार खेड़ा जिले के डाकोर स्थित भगत जैन इलाके में रहने वाले जगदीश शर्मा 3 दिन लापता थे। चिंतित परिवार ने जगदीश भाई की खोज की। उनके बड़े बेटे विजय शर्मा उन्हें खोजते हुए चोल पहुंचे तो वहां घर पर ताला लगा था। इसके बाद जब ताला तोड़कर देखा तो उनके लापता पिता का शव नग्न हालत में क्षत विक्षत में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के अनुसार जगदीश शर्मा की मौत सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें लगने से हुई। उधर बेटे ने इस मामले में छोटे बेटे की पत्नी पर मनीषा शर्मा पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने बहू को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में बहू ने बताया कि वह अपने ससुर के साथ अवैध संबंध बनाती थी। इसके बदले उसका ससुर उसकी आर्थिक मदद करता था, लेकिन एक महीने पहले फेसबुक पर उसकी किसी युवक से दोस्ती हो गई। दोस्त ने मनीषा को विदेश जाने का झांसे दिया। इसके बाद मनीषा विदेश जाने के सपने देखने लगी। इसके लिए उसे 2 लाख रुपए की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने ससुर ने 2 लाख की डिमांड की, लेकिन उसके ससुर ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया इसके बाद उसने हत्या कर दी। बहू ने बताया कि इसके लिए वह ससुर के साथ चोल वाले घर गई। फिर शारीरिक संबंध बनाते समय प्राइवेट पार्ट पर हथियार से वार कर दिया। इसके बाद उसी धारदार हथियार से ससुर के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सितम्बर 21, 2024 - 15:33
 0  21
आधुनिकता के इस दौर में  तेजी से खत्म हो रही है रिश्तों की मर्यादा...,  तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?