दानवीर भामाशाह पुरस्कार : राज्य सरकार समय सीमा में दे जवाब, नहीं तो छत्तीसगढ़िया किसान राज भवन पहुंचेंगे-छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, वेगेंद्र सोनवेर, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन, महेंद्र कौशिक, छन्नु साहू, नंदकुमार साहू, विमल ताम्रकार, बृजबिहारी साहू, गणपति पटेल, अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा, चूड़ामणी पटेल, परसराम ध्रुव, जगदंबिका साहू,हेमसागर पटेल, डेविड चंद्राकर,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,रूपसिंग निषाद,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,तोषण सिन्हा, नरेश धीवर,दौलत ध्रुव,शत्रुघ्न बैरागी, घनाराम साहू,प्यारेलाल धीवर,बोधन यादव,कुमार बरिहा,डोमार ध्रुव,करण साहू,शत्रुघ्न साहू,गणेश साहू, रामभजन नायक,भोला साहू,पुनीत साहू,अवध साहू,अमजद खान, अगरसिंह दीवान,घनश्याम पटेल, अलख साहू,फेकूराम सतनामी, डागालाल साहू,बैशाखू सिन्हा ने कहा है कि राज्योत्सव 2024 में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार पर दानवीर भामाशाह पुरस्कार सुभाष अग्रवाल बंदना ग्रुप बैंक डिफाल्टर को दिया गया जिसमें भ्रष्टाचार ही आधार है। सैकड़ो करोड़ रूपया को बर्बाद कर वंदना विद्युत पावर को कबाड़ियों के मोल तौलाने वाले अग्रवाल बंधु किस आधार पर दानवीर भामाशाह पुरस्कार पाए हैं। राज भवन में शपथमय शिकायत दर्ज है। राज्य सरकार समय सीमा में दे जवाब नहीं तो छत्तीसगढ़िया किसान राज भवन पहुंचेंगे।

नवंबर 16, 2024 - 19:02
नवंबर 16, 2024 - 19:13
 0  42
दानवीर भामाशाह पुरस्कार : राज्य सरकार समय सीमा में दे जवाब, नहीं तो छत्तीसगढ़िया किसान राज भवन पहुंचेंगे-छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा