श्रद्धांजलि

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रचारक परम श्रद्धेय स्व. शांताराम श्राफ के निधन पर संघ मुख्यालय जागृति मंडल प्रांगण पंडरी रायपुर में उनके पार्थिव शरीर का दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल तथा। संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी ने उन्हे नमन किया और ईश्वर से उनके आत्मा को शांति देते हुए सदगति के लिए प्रार्थना मे अनेक लोगों के साथ शामिल हुए।

सितम्बर 6, 2025 - 14:35
 0  55
श्रद्धांजलि