दानवीर भामाशाह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पुरस्कार सुभाष अग्रवाल को आखिर क्यों?, शपथमय शिकायत की क्यों जांच नहीं कर रही है सरकार, 22 संगठन एक साथ करेंगे आंदोलन-शपथमय शिकायतकर्ता अशोक कश्यप

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में दिए गए दानवीर भामाशाह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पुरस्कार सुभाष अग्रवाल को दिये जाने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक ओर इस पुरस्कार को सुभाष अग्रवाल को दिये जाने का विरोध करते हुए शपथमय शिकायत राजभवन में दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी ओर अब इस मामले को लेकर 22 संगठन अब आंदोलन करने की ठानी है, 22 संगठन के सभी पदाधिकारी छत्तीसगढ़ी भवन में 15 दिसंबर को जुटेंगे। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा, छत्तीसगढी मजदूर संघ के संगठन सचिव, आदिवासी युवा नेता अशोक कश्यप ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा राज्योत्सव 2024 में राज्य अलंकरण दानवीर भामाशाह राज्य अलंकरण पुरस्कार छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढिय़ा दानवीरों को छोड़कर सुभाष अग्रवाल को दिया गया है। दानवीर भामाशाह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पुरस्कार सुभाष अग्रवाल को आखिर क्यों दिया गया है, क्या खरीदी बिक्री है साय सरकार का मापदंड। स्थानीय छत्तीसगढिय़ों ने छत्तीसगढ़ को दिया है दानवीर सपूत तो सुभाष अग्रवाल कैसे हो गए दानवीर भामाशाह पुरस्कार के अधिकारी। श्री कश्यप ने कहा कि मेरे द्वारा 07 नवम्बर 2024 को दिये गए शपथमय शिकायत की आखिर क्यों जांच नहीं कर रही है सरकार। 22 संगठन एक साथ करेंगे शपथकर्ता के साथ आंदोलन राज्य आंदोलनकारी स्थल छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा में 15 दिसंबर को जुटेंगे सभी सभी पदाधिकारी बनेगी आंदोलन की रूपरेखा।

दिसम्बर 4, 2024 - 13:20
 0  14
दानवीर भामाशाह छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान पुरस्कार सुभाष अग्रवाल को आखिर क्यों?, शपथमय शिकायत की क्यों जांच नहीं कर रही है सरकार, 22 संगठन एक साथ करेंगे आंदोलन-शपथमय शिकायतकर्ता अशोक कश्यप