छ्सपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण

रायपुर । ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग हांडीपारा स्थित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी,किसान मोर्चा के प्रदेश मुख्यालय छत्तीसगढ़ी भवन में 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सुबह 09.00 बजे राज्य आंदोलनकारी छसपा के अध्यक्ष दाऊ जी.पी.चंद्राकर झंडा तोलन किया।झंडा तोलन समारोह में प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद,श्यामूराम सेन, राजेश सिंह बिसेन,भरत यादव,अशोक यादव,जे.आर.यादव,मो.अकबर भाई, मंगल राम सहित गण मान्य नागरिक शामिल हुए।ध्वजारोहण पश्चात पार्टी अध्यक्ष दाऊ जी.पी.चंद्राकर ने कहा कि आज का दिन देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों की बहादुरी, त्याग और संघर्ष गाथा को स्मरण करने तथा संकल्प लेने का दिन है।जागेश्वर प्रसाद, राजेश सिंह बिसेन ने भी अपना विचार रखा।

अगस्त 16, 2024 - 22:25
 0  18
छ्सपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय में  ध्वजारोहण