छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा सिरपुर मेले में आकर्षण का केंद्र

रायपुर | सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले आज 9वें दिन "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता" रथयात्रा सिरपुर मेला के आस-पास के गांवों में सिरपुर खमतरई, मरौद, रायकेरा, केडियाडीह, जुहरी, कुर्राडीह, पासीद, बोरिद सहित 10 गाँवों में भ्रमण किया। इस रथयात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है "छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा एवं आनाजो को लूटने वाले शासन-प्रशासन का चित्र साथ में बाहरी उद्योगपति अवैध करणी कृपा के नाम से उद्योग लगाकर, अंचल के जल, जंगल, जमीन, फसल एवं जनजीवन को औद्योगिक प्रदूषण से बर्बाद करने साथ ही विश्व धरोहर सिरपुर के मंदिर एवं पुरातत्वों को धूमिल करने का वाला काला जहरीला धुआं का चित्रण साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी महतारी की वंदना गीत एवं प्रसिद्ध कवि लक्ष्मण मस्तुरिया जी द्वारा गाये गये जागरण गीत। यह "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ" गाँव में प्रवेश करता है वहां भीड़ उमड़ पड़ती है। रथयात्रा के मुद्दों को पढ़कर गाँव-गाँव सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं। सिरपुर, खमतराई, मरौद, रायकेरा, केडियाडीह, चुहरी, कुर्राडिह, बोरिद की सभा को राज्य आंदोलनकारी किसान नेता श्री लाला राम वर्मा, छन्नू लाल साहू, अशोक कश्यप, परसराम ध्रुव, अवध राम साहू साहू, रूपसिंह निषाद ने संबोधित किया। इस रथयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता, भाषा , संस्कृति की रक्षा एवं अवैध करणी कृपा कारखाना के प्रदूषण से जल, जंगल, जमीन, फसल को बचाने का संदेश गाँव-गाँव फैलाया जा रहा है।

फ़रवरी 3, 2026 - 17:51
 0  17
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा सिरपुर मेले में आकर्षण का केंद्र