छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रहियो का सत्याग्रह प्रदर्शन कल, तहसीलदार के मध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधीश को भेजेंगे ज्ञापन-किसान मोर्चा

तुमगांव,महासमुंद। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के औद्योगिक प्रदूषण के साथ अवैधानिक कार्यों का प्रामाणित दस्तावेज के साथ प्रशासन को बार-बार लिखित में शिकायत। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अवहेलना कर पटवारी तक अवैधानिक रूप से किसानों की भूमि को अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के साथ मिलकर अवैध कार्य कर रहा है।अवैध करणी कृपा उद्योग के औद्योगिक प्रदूषण से किसानों का धान,घर,पीने का पानी,तालाब,कुआं हो गए हैं काले धुऐं से प्रभावित। गाँव-गाँव में हो रही है बीमारी। पटवारी से लेकर जिलाधीश तक करणी कृपा उद्योग से आर्थिक लाभ लेकर कर रहे हैं आम नागरिकों का शोषण।19 दिसम्बर को 2024 को दोपहर 1 बजे से विधान सभा उठते तक किसान करेंगे तहसील कार्यलय तुमगांव के समक्ष सत्याग्रह प्रदर्शन। तहसीलदार द्वारा कार्यवाही नहीं किया गया तो जिलाधीश महासमुंद,मुख्यमंत्री के समक्ष किसान करेंगे आत्मदाह। विष्णुदेव साय सरकार की उल्टी गिनती चालु।सैंकड़ों किसानों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजेंगे। तहसील कार्यलय तुमगांव के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू,नंदकुमार साहू, अशोक कश्यप, हेमसागर पटेल, डेविड चंद्राकर,दशरथ सिन्हा, लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर,तोशन सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,बोधन यादव, नाथूराम सिन्हा,दौलत ध्रुव,गणेश साहू,डोमार ध्रुव,रमेश साहू,जनकु साहू,गणेश साहू,शत्रुघ्न साहू,अवध साहू, परसराम ध्रुव,अलख साहू,भोला साहू,घनश्याम पटेल,अमजद खान, रामभजन नायक,शत्रुघन बैरागी,पुनीत साहू,बेनिराम पटेल,भानु पटेल,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर, टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल,अक्ति मनिकपुरी,कुमारी ध्रुव,गनेशिया ध्रुव,ननकुनिया पारधी,ललिता साहू,खेमिन साहू,शांति सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,धनेश्वरी यादव करेंगे। सत्याग्रह आंदोलन दोपहर 1 बजे से विधान सभा उठते चलेगा। सत्याग्रह पश्चात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,जिलाधीश महासमुंद के नाम ज्ञापन तहसीलदार तुमगांव को सौँपा जाएगा।

दिसम्बर 18, 2024 - 13:51
 0  13
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रहियो का सत्याग्रह प्रदर्शन कल, तहसीलदार के मध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधीश को भेजेंगे ज्ञापन-किसान मोर्चा