जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत..

जनवरी 8, 2025 - 13:59
 0  24
जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, बढ़ेगी ठंड या मिलेगी राहत..

रायपुर। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, राज्य में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन अब कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने की खबर मिल रही है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है. प्रदेश में 9.4 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान नहीं गिरावट होगी। इसके बाद कल से यह बढ़ते क्रम में आ जाएगा इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी क्षेत्र में सुबह के वक्त कोर छाए रहने की संभावना है. वहीं विजिबिलिटी 1200 मीटर रह सकती है. वहीं 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री होने की संभावना जताई है.