नाली, जल निकासी और सड़क की समस्याओं से वार्डवासियों को मुक्त करना मुख्य उद्देश्य, सुनीता साहू ने किया वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लडऩे का ऐलान, पेश की दावेदारी

जनवरी 20, 2025 - 15:52
 0  38
नाली, जल निकासी और सड़क की समस्याओं से वार्डवासियों को मुक्त करना मुख्य उद्देश्य, सुनीता साहू ने किया वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लडऩे का ऐलान, पेश की दावेदारी

अमलेश्वर (अश्वनी साहू)। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ दावेदारों में एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। अमलेश्वर नगर पालिका की बात करें तो यहां नगर पालिका बनने के बाद यह पहला चुनाव इस कारण यहां दावेदारों के साथ ही मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अमलेश्वर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 से सुनीता साहू ने अपनी दावेदारी पेश की है। सुनीता साहू, जो पहले भी पंचायत चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी हैं, ने बताया कि वार्ड 9 में नाली, जल निकासी और रोड की समस्याएं प्रमुख हैं, जिनकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे पार्षद बनती हैं तो इन समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी। सुनीता साहू के समर्थन में वार्ड के निवासी भी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सुनीता साहू ने हमेशा अपनी समाजसेवा की मिसाल पेश की है और उनके कार्यों से क्षेत्र की जनता को लाभ हुआ है। अब देखना यह है कि आगामी चुनाव में सुनीता साहू की यह दावेदारी कितनी सफल हो पाती है।