मोनू के समर्थन में दिग्गज कांग्रेसी नेता हुए शामिल

फ़रवरी 4, 2025 - 19:57
 0  45
मोनू के समर्थन में  दिग्गज कांग्रेसी नेता हुए शामिल
मोनू के समर्थन में  दिग्गज कांग्रेसी नेता हुए शामिल

अमलेशवर (अश्वनी साहू ) --नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर में भाजपा कांग्रेस दोनों प्रमुख दलो  ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत लगा दिए हैं इसी कड़ी में आज कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोरध्वज ( मोनू साहू ) ने अध्यक्ष पद के  साथ ही  अपने सभी पार्षदों के जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपने  वरिष्ठ सदस्यो  के साथ धुआंधार प्रचार रैली  अमलेशवर में किया जिन्हें भारी जन  समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है ,आज उनके समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व ओ एस डी  आशीष वर्मा ,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू,  पूर्व  जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुमारी राजेश्वर  सोनकर ,अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय यदु , अमलेश्वर नगर कांग्रेस कमेटी के  नव नियुक्त अध्यक्ष उमेश साहू , वरिष्ठ सदस्य महेंद्र साहू ,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे ।
सभी नेताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा  क्षेत्र में कराये गये विकास कार्य के बदौलत नगर पालिका  अध्यक्ष  मोनू साहू  सहित सभी पार्षदो के जीत को सुनिशचित बताया ।