दयानंद के समर्थन में ,साँसद विजय बघेल पहुँचे - बोले भाजपा बडीं अंतर से जीत रही अमलेशवर

फ़रवरी 5, 2025 - 19:09
 0  77
दयानंद के समर्थन में ,साँसद विजय बघेल पहुँचे - बोले भाजपा बडीं अंतर से जीत रही अमलेशवर
दयानंद के समर्थन में ,साँसद विजय बघेल पहुँचे - बोले भाजपा बडीं अंतर से जीत रही अमलेशवर

अमलेश्वर  (अश्वनी साहू )--अमलेश्वर नगर पालिका  चुनाव जोर पकड़ता जा रहा है सभी दलों के दिग्गज नेता अपना दमखम लगा रहे है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सुबह सुबह अमलेश्वर नपा भाजपा चुनाव कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, पार्षद प्रत्याशियों से बातचीत की उनका मार्गदर्शन किया और कहा कि पूरे दमखम से चुनाव लड़े भाजपा यहां बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने भी बुधवार को मैराथन "डोर टू डोर" जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिलकर विभिन्न वार्डो में प्रचार अभियान चलाया एवं भाजपा के लिए समर्थन मांगा। आज स्टार प्रचारक के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने भाजपा के लिए वार्ड क्रमांक 08, 09 एवं 11 में प्रचार प्रसार किया। जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कई वार्डो में प्रचार किया साथ ही रेवती दयानंद सोनकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अन्य विभिन्न वार्डो में धुंआधार जनसंपर्क किया।

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने बताया भाजपा को क्यों वोट दें?

भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने वार्ड क्रमांक 18, 12, 04 और वार्ड क्रमांक 06 में सघन दौरा एवं डोर टू डोर करने पहुंचे। दयानंद सोनकर जहां भी पहुंचे जनता एवं वार्डवासियों ने उनका फूल माले से स्वागत किया। दयानंद सोनकर ने कहा कि मैं नेता नहीं आपका भाई और बेटा हूं पहले भी आपने प्यार देकर जनपद और सरपंच पद हेतु आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा कि अमलेश्वर का विकास भाजपा ही कर सकती है क्योंकि हमारी केंद्र और राज्य में सरकार है हमारी रीति नीति स्पष्ट है। भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस पर काम करती है जबकि कांग्रेस अपराधियों की, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है अमलेश्वर में अध्यक्ष का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखे।