विज्ञान भारती छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रोशर का विमोचन

विज्ञान भारती छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रोशर का विमोचन अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में किया गया जिसमें प्रो.गिरीश नाथ झा अध्यक्ष वैज्ञानिक एवम् तकनीक शब्दावली आयोग शिक्षा विभाग भारत सरकार,अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रो.ए. डी. एन. बाजपेयी डॉ. विनय कुमार पाठक, प्रो. वारा प्रसाद कोला, डॉ. संदीप कुशवाहा, डॉ. सौमित्र तिवारी,डॉ. कुश कुमार नायक ,सरद कुमार कौशिक, लखपति पटेल प्रदेश समन्यक् विद्यार्थी विज्ञान मंथन एवम् विज्ञान भारती के कार्यकर्ता एवं शहर के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य शिक्षकों एवं छात्र- छात्रा उपस्थित रहे l बता दें कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन डिजिटल उपकरण पर आधारित भारत का सबसे बड़ा प्रतिभा खोज कार्यक्रम है। जो विज्ञान भारती,राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एन.सी.एस.एम),तथा एन.सी.ई.आर.टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में कक्षा 6 वीं से 11 वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी वेबसाईटwww.vvm.org.in पर उपलब्ध है इस परीक्षा हेतु 15 सितंबर 2024 तक पंजीयन किया जा सकता है l

अगस्त 29, 2024 - 14:49
 0  30
विज्ञान भारती छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रोशर का विमोचन
विज्ञान भारती छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन ब्रोशर का विमोचन