आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम तरीघाट में घर घर व दुकानों में संपर्क कर स्वदेशी अपनाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया

(Ashwani sahu)देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम तरीघाट में घर घर व दुकानों में संपर्क कर स्वदेशी अपनाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष श्रीमति हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने देश को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाना,आयात कम करना और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भूमिका को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को (वोकल फॉर लोकल) और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने कहा कि देश की प्रगति और सर्वांगीण विकास के लिए हमें हर क्षेत्र में स्वयं पर आश्रित होना पड़ेगा तभी सही मायने में देश आत्मनिर्भर भारत बनेगा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में निवृतमान मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर,महामंत्रीद्वय डॉ.सुरेश साहू,भागवत सिंहा,तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू,गजेंद्र सिन्हा,अंगेश सिंहा, देवनारायण साहू,मुन्ना पाल,जयराम सिन्हा,मुकेश साहू,पदमन साहू,घनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिसम्बर 19, 2025 - 21:32
 0  10