खेल दिवस पर गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एरोबिक एवं सेल्फ डिफेंस

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 29/08/2024 को छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता करने के लिए एरोबिक एवं सेल्फ डिफेंस खेलों का आयोजन गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर में किया गया। प्रशिक्षक के रुप में पूजा शेन्डे और पूनम चन्द्रवंशी उपस्थित थे। राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 की थीम ÓÓशांतिपूर्ण और समावेशी समाज के लिए खेल को बढ़ावा देना है। इस थीम का आशय है व्यक्तियों को एक साथ करने और सामाजिक बंधनों को मजबुत करने के साधन के रुप में खेल के महत्व पर प्रकाश डालना है। इसी थीम को सार्थक बनाते हुए महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों द्वारा एरोबिक एक्सरसाईज एवं कराटे, किकबॉक्सिंग, ताईक्वान्डो में हिस्सा लिया गया। सेल्फ डिफेंस खेलों का प्रदर्षन छात्रा कु. खुशबु साहू, कु. मानसी, कु. मंजु, कु. कृति साहू, कु. सोनम, कु. ललिता द्वारा किया गया। विनर के नाम निम्नलिखित है नाम कक्षा प्रतियोगिता में स्थान प्रतियोगिता का नाम कु. खुशबु साहू बी.कॉम द्वितीय प्रथम कराटे प्रतियोगिता कु. मानसी बी.एस.सी. प्रथम प्रथम किक बॉक्सिंग कु. मंजु बी.एस.सी. प्रथम प्रथम कराटे यह आयोजन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रिंकु पांडे के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।

अगस्त 29, 2024 - 16:50
 0  15