नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर में हुआ प्रेस क्लब का गठन, अध्यक्ष करण साहू - महासचिव डॉ अश्वनी साहू

मार्च 31, 2025 - 16:11
 0  38
नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर में हुआ प्रेस क्लब का गठन, अध्यक्ष करण साहू - महासचिव डॉ अश्वनी  साहू

अमलेशवर. नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर में अंचल के पत्रकार साथियों ने मिलकर प्रेस क्लब का गठन कर लिए हैं जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सभी जन हित समस्याओं को प्रेस के माध्यम से शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करा कर त्वरित निराकरण कराया जाना है, साथ ही शासन   द्वारा चलाये जाने वाली जन कल्याणकारी  कार्यो को ज्यादा से ज्यादा आम जनों तक पहुँचाना हैं ,  अध्यक्ष करण साहू  ( पायोनियर न्यूज  ) चुने गए हैं ,वही नारायण पटेल उपाध्यक्ष (नव प्रदेश दैनिक अखबार न्यूज़  ), महासचिव डॉ अश्वनी  साहू   (डहरचला  डाट काम न्यूज़   पोर्टल )  बनाये गये  है ,कोषाध्यक्ष के पद में होरीलाल साहू  ( War X News )  ,संयुक्त सचिव गोविंदा  सोनकर  ( Total News  ) ,  संगठन सचिव आनंद राणा  ( War X News ) ,सह  सचिव महेंद्र निषाद  ( Tgb Media , TN 24  )को बनाया गया है वही हमारे अंचल के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप साहू व ललित  बिजौरा (शिक्षक  ) को वरिष्ठ सलाहकार एवं  विशेष मार्गदर्शक  सदस्य बनाए गए हैं , दीपेश सोनकर (एशियन न्यूज  )  वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं ,शेष कार्यकारिणी  सदस्यो  का  गठन बहुत जल्दी ही किया जाएगा , ज्ञात हो कि सभी पत्रकार साथी अमलेशवर क्षेत्र के ही मूल निवासी हैं ।