तीन बहनों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के लोनी इलाके में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिहायशी इमारत की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग सगी बहनों ने जान दे दी। यह घटना भारत सिटी सोसाइटी में रात 2 बजे की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बहनें मोबाइल गेम ऐप की आदी हो चुकी थी। तीनों एक साथ सभी काम किया करती थी। आज रात करीब दो बजे तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दीं। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मम्मी-पापा सॉरी लिखा है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से तफ्तीश कर रही है कि क्या तीनों बहनों ने गेम के किसी टास्क को पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से छलांग लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों लड़कियों की उम्र 12 से 16 साल के बीच थी। उनकी पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। उधर, तीन बहनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर तीनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। माता-पिता इस घटना के बाद से बदहवास हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के दौरान तीनों बहनों को गेम खेलने की लत लगी थी।

फ़रवरी 4, 2026 - 13:15
 0  11
तीन बहनों की मौत से परिवार में  मचा  कोहराम