अमलेशवर डीह में शिव महापुराण कथा आज तीसरे दिन भी जारी ,कथा स्थल भक्तो से भरा खचाखच ,हमारे संकृति का सम्मान करना हमारे नैतिक जिमेदारी कामता शरण जी

अमलेश्वर डीह (Ashwani Sahu ) -- अमलेशवर डीह में छत्तीसगढ अंचल के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कामता प्रसाद जी शरण  का शिव महापुराण की कथा आज तिसरे दिन भी जारी  रहा ,बरसात की रिमझिम बारिश के बीच विशेष भजन  संगीत के बीच श्रद्धालू गण कथा प्रसंग का भरपूर  आनंद लेते रहे , लगातार रिमझिम बरसात होने के बावजूद भी श्रद्धालूओ की  आस्था व उत्साह में कोई कमी नही आया बल्कि उनकी संख्या पहले और दूसरे दिन की अपेक्षा  और काफी  बढ गया  कथा स्थल में वाटरप्रुफ पंडाल छोटे पडने लग गया  हैं ,सैकडो भक्त गण पंडाल के बाहर ही जगह के आभाव में बाहर खडे होकर ही कथा प्रसंग का आनंद  लेकर भाव विभोर  होते  रहे ,महाराज जी ने शिव पुराण कथा में  माता  पार्वती  की जन्म उत्सव कथा प्रसंग का विस्तार से वर्णन किये , महाराज जी ने आगे कहा कि हमें हमारे भारतीय सनातन संस्कृति का भी संरक्षण करते रहना ही चाहिये ,जीवन में संस्कार वाण होना बहुत जरूरी हैं । आज कथा प्रसंग सुनने के लिये आस पास के श्रद्धालू गण के साथ ही पाटन तहसील साहू संघ के महासचिव खेम लाल साहू ,रायपुर से प्रधान पाठिका शारदे मैडम जी , रायपुर से ही हीरा बेकरी के संचालक लक्ष्मण साहू ,अजय कुमार ,श्री छोटू लाल साहू ,श्री सेवा राम साहू सहित आयोजक समिति के उमेश साहू  (पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ,अमलेश्वर ) ,ओम प्रकाश साहू  (नगर पालिका उपाध्यक्ष ), श्री चैन सिंह साहू  (ग्राम समाज ,अध्यक्ष  )  भागी  साहू ,गिरजानंद साहू, गिरधर साहू ,डोमन यादव  (पार्षद ) , संतराम साहू, महेश यादव, हुकुमचंद साहू, लखन साहू साहू सहित हजारों श्रद्धालु कथा स्थल में उपस्थित रहे ।

जुलाई 2, 2025 - 19:39
जुलाई 2, 2025 - 19:47
 0  105