साहसिक पहल* : सेजस अमलेश्वर के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिखाई प्रतिभा

रायपुर (Ashwani sahu) : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे के निर्देशन में प्रभारी शिक्षक सुश्री हीना सलूजा तथा इंद्रजीत राय के नेतृत्व में (SAGES) अमलेश्वर के छात्रों ने साइंस सेंटर रायपुर में आयोजित मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था। पूर्व कुलपति *प्रो. एस.* *के. पांडेय* से छात्रों की जिज्ञासा भरी बातचीत भी हुई। कार्यक्रम की विशेष कड़ी में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के पूर्व कुलपति एवं खगोल विज्ञान विषय विशेषज्ञ प्रो. एस. के. पांडेय ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। प्रो. पांडेय के व्याख्यान और प्रश्नोत्तर सत्र ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया। बच्चे बड़ी रुचि से सुनते रहे और अंत में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। कई विद्यार्थियों ने व्यक्त किया कि वे आगे चलकर विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान को अपने करियर का मार्ग बनाएंगे। अमलेश्वर के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न अंतरिक्ष-थीम वाले मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन पर आधारित मॉडल विशेष रूप से सराहनीय थे। इन मॉडलों ने न केवल छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को दर्शाया, बल्कि अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को भी उजागर किया। इस कार्यक्रम के दौरान, छात्रों को साइंस सेंटर का भ्रमण करने का भी अवसर मिला जो अनूठा अनुभव रहा जहाँ उन्होंने अंतरिक्ष और विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों को देखा और समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण ने उनके ज्ञान को और भी समृद्ध किया साथ ही विज्ञान तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में रुचि भी बढ़ी। इस पूरी गतिविधि का मार्गदर्शन शिक्षिका सुश्री हिना सलूजा और शिक्षक श्री इंद्रजीत राय ने किया। उनके प्रोत्साहन और दिशा-निर्देश ने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में मदद की।साथ ही प्रतियोगिता में विशेष श्रेणी अंतर्गत लागत दक्षता के लिए दीपेश निषाद और अंशुल सिंह का चयन भी हुआ। विद्यालय से दीपेश निषाद,श्रेयांश सिंह,अंशुल सिंह,जयप्रकाश देवांगन छात्रों की सहभागिता रही। आज का यह प्रयास शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर, उसे व्यावहारिक और रोमांचक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। यह आयोजन निश्चित रूप से भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित करेगा।प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय के शिक्षक शैक्षिकाओं श्रीमती किरण चंद्राकर, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती भानुप्रिया दुबे, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती निवेदिता ठाकुर,श्री राहुल चंद्राकर , श्रीमती शकुंतला बेक, श्रीमती गीता तिड़के,मुक्ता ठाकुर,नितेश बेहरा,जैनेंद्र ठाकुर,श्री दुष्यंत द्विवेदी,प्रेम साहू, नवीन चंद्राकर, देवीचंद चंद्राकर ,पूजा साहू, अमित सिंह, अदिति पाठक, चारुलता साहू, देवश्री साहू, नीलिमा कंवर अदिति पांडे, दीपाली साहू,नेहा परगनिहा ,गीता शर्मा ,प्रगति साहू, देमीका सिन्हा सभी ने बधाई दी।

अगस्त 22, 2025 - 19:33
अगस्त 22, 2025 - 20:10
 0  346
साहसिक पहल* : सेजस अमलेश्वर के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिखाई प्रतिभा
साहसिक पहल* : सेजस अमलेश्वर के छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर दिखाई प्रतिभा