निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया

निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो जय प्रकाश साव वरिष्ठ व्याख्याता शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग, कार्यक्रम के अध्यक्ष रामाधार साहू विशेष अतिथि कबीर आश्रम के अध्यक्ष आत्मा राम साहू ,शिक्षक मूलचंद साहू , ट्रस्टी डा हीरालाल साहू तथा महंत अंत राम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनों द्वारा शिक्षक दिवस पर गीत, भजन व अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि गुरु का स्थान संसार में सर्वोपरि है। गुरु के बिना ज्ञान असंभव है। डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी और शिक्षक के रूप में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। इसी के साथ आज के संदर्भ में शिक्षकीय जीवन और शिक्षक के कार्यों और उनकी सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त किए गए। इस कार्यक्रम में गौकरण लाल साहू , प्रो वाई पी पटेल, खिलावन प्रसाद साहू, प्रेमादास साहू ,शिव कुमार साव, फकीर राम साहू, विजय कुमार दादर, भूखऊ साहू ,उर्मिला साहू ,जयंती साहू ,लक्ष्मी साहू , डीलिया साहू, शीला साहू और दिलेश्वरी साहू, तिलक वर्मा, संतोष गोंड के अलावा आश्रम से जुड़े अन्य सदस्यों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार साहू और आभार प्रदर्शन आश्रम के मीडिया प्रभारी डा दीनदयाल साहू ने किया।

सितम्बर 7, 2024 - 16:12
 0  28
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम  में शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया