शिक्षक दिवस पर हुआ गुरुजनों का सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शाल श्रीफल भेंट

गुरुजनों के सम्मान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 29 वां वर्ष का सफल आयोजन सेलूद (Ashwani sahu) : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौंराभाठा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन की शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस के रूप में शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री बघेल 40 गुरुजनों का सम्मान शाल श्रीफल मोमेंटो देकर किया। गुरुजनों के सम्मान का यह सफल आयोजन लगभग 29 व वर्ष है। जिसे श्री बघेल के नेतृत्व में पाटन विधानसभा के गांव में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार पांडे पूर्व कुलपति रहे। अध्यक्षता सैयद फाजिल शिक्षाविद ने किया। विशेष अतिथि के रूप में विराजमान रहे टी आर जगद्दले सेवा निवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी, सीता राम वर्मा शिक्षाविद समाज सेवक। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता अश्वनी साहू एवं रूपेंद्र शुक्ला ने किया। आभार प्रकट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, महेंद्र वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी, नोमिन ठाकुर, अशोक साहू, राजेश ठाकुर ,दिनेश साहू, मोहन साहू, उमाकांत चंद्राकर ,महेंद्र साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, देव कुमार निषाद, आनंद बघेल,राजेश्वर सोनकर, प्रमोद सिंह राजपूत, मनहरण यादव, भेष आटे, भेद प्रकाश वर्मा, नीरज सोनी,ओमप्रकाश साहू, गोपाल देवांगन, धर्मेंद्र साहू,गिरधर साहू, अहेंद्र चेलक, अमृत सिंह राजपूत, पालेश्वर ठाकुर,भेजलाल सोनकर,जीतू पटेल,रूपचंद साहू, मनीष पटेल, अंशु रजक,रश्मि वर्मा, उर्वशी वर्मा, जागेत्री साहू,जयश्री वर्मा,संतोषी तिवारी, सुश्री किरण चंद्राकर दूरपति साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

सितम्बर 5, 2025 - 17:11
 0  40
शिक्षक दिवस पर हुआ गुरुजनों का सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शाल श्रीफल भेंट