बिजली और हापर गिरने से मृत किसान,मजदूरों को 50- 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग- किसान मोर्चा

रायपुर।बलौदा बाजार जिले के पास स्थित मोहतरा ग्राम के 07 लोग पानी गिरने के कारण महुआ पेड़ के नीचे खड़ा होकर बातचीत कर रहे थे।इसी दौरान बिजली कड़कने के साथ गाज गिरने से 07 लोगों का वहीं मृत्यु हो गया और तीन आदमी कुछ ही कुछ दूरी पर थे वे बुरी तरफ झुलस गए। उनको अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।यह दुर्घटना से मोहतरा ग्राम में मातम छा गया है।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के नेता नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है साथ ही साथ मृतक परिवार के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट किया है।इस प्रकार से नया रायपुर में दो भाई बहन गाज के चपेट में आ गए इसी कड़ी में गाज से कोरबा के चरवाहे की मौत हो गई है। इस प्रकार बलौदाबाजार,रायपुर, कोरबा से 10 लोगों की मृत्यु गाज गिरने से हो गई। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के ग्राम सिलसिला में फैक्ट्री में हापर गिरने से 04 मजदूरों की मौत एवं 02 लोग गंभीर हैं।इस पर छसपा और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,वेगेद्र सोनवेर,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन, महेंद्र कौशिक,गोवर्धन वर्मा,छन्नु साहू, अशोक कश्यप,बृजबिहारी साहू,श्याम राम सेन आदि ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है।साथ ही सभी मृतक लोगों को 02 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।गाज और हापर गिरने से मृतक 14 किसान,मजदूर परिवार को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग छसपा, किसान मोर्चा के नेताओं ने मुख्यमंत्री से किया है।

सितम्बर 9, 2024 - 18:21
 0  53
बिजली और हापर गिरने से मृत किसान,मजदूरों को 50- 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग- किसान मोर्चा