राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक

केरल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा पर लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर बुधवार को केरल के एक लैंडिंग पैड पर फंस गया. दरअसल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रमदम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में नए कंक्रीट से बने हैलीपैड पर हो रही थी, उसी दौरान उसका एक हिस्सा धंस गया. जिसके बाद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू सबरीमाला जाने के लिए केरल पहुंची थीं. हेलीकॉप्टर के हेलीपेड पर उतरने के बाद उनका काफिला वहां से सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गया. राष्ट्रपति के वहां से रवाना होने के बाद कई पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को हैलीपैड के गड्ढों से बाहर निकालते दिखे.

अक्टूबर 22, 2025 - 16:57
 0  12
राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक
राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक