पाटन तहसील साहू संघ चुनाव में समाजिक एकता पैनल से लालेश्वर साहू टीम का सघन जन सपंर्क में मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

पाटन - इन दिनों छत्तीसगढ़ साहू समाज के त्रिवार्षिक संगठनात्मक आम चुनाव का दौर चल रहा है। पहले चरण मे प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया। उसके बाद ग्राम ईकाई के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सर्व सम्मति से या गुप्त मतदान प्रक्रिया से किया गया। तीसरे चरण मे परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से गुप्त मतदान प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव संचालन समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया। अंतिम चरण के लिए तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों का चुनाव 31 अक्टूबर को किया जाना है। सामाजिक संगठन को सौहार्दपूर्ण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए तहसील संगठन की महती भूमिका रहती है। इसलिए बहुत धैर्यवान, विवेकशील व्यक्तियों को समाज का नेतृत्व प्रदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों का पैनी नजर रहती है। छत्तीसगढ़ साहू समाज का प्रादेशिक नेतृत्व का बहुत ही सुंदर प्रयास रहा है कि सभी स्तरों पर सामाज का संरचनात्मक स्वरुप सर्वसम्मति एवं निर्विवाद रूप से आकार ले। लेकिन प्रदेश की वृहताकार समाज मे सर्वत्र ऐसा हो पाना बहुत मुश्किल है। समाज के शीर्ष नेतृत्व अपने सदस्यों को समान अवसर उपलब्ध कराने का भी भरसक प्रयास करता है। पाटन विकास खंड पूरे प्रदेश मे प्रत्येक क्षेत्र मे अग्रणी होने के कारण प्रेरक की भूमिका मे स्वीकार किए जाते हैं। तहसील साहू संघ पाटन मे इस बार सर्वसम्मति चुनाव का माहौल नहीं बन पाया इसलिए अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष के बीच सीधा मुकाबला तय है। पाटन तहसील साहू समाज का अभी तक का इतिहास रहा है कि सभी चुनाव मे उत्तर और मध्य पाटन, विशेष कर पाटन से बहुत सटे क्षेत्रों को तहसील अध्यक्ष का नेतृत्व प्राप्त हुआ है इस बार समाज के लोगों की मांग दक्षिण पाटन से नेतृत्व के इच्छुक है। इसके लिए पिछले तीस वर्षों से सामाजिक पटल पर बहुत सक्रिय रहें लालेश्वर साहू को अध्यक्ष बनाने की जोर शोर से मांग उठी है। नामांकन दाखिल में बड़ी संख्या मे उनके समर्थक उपस्थित रहे। ऐसी स्थिति इसके पहले कभी नहीं रही। जीत के लिए लालेश्वर साहू एवं उनके समर्थक बहुत आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। इनके पेनल से उपाध्यक्ष के लिए डुलेश्वर प्रसाद साहू, महिला उपाध्यक्ष भुनेश्वरी साहू, विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने नामांकन दाखिल किया है। अब देखना है कि मतदान के बाद फैसला किस पक्ष में बैठता हैं ,बहरहाल 31 अक्टूबर शाम तक का इंतजार तो करना ही पडेगा ।

अक्टूबर 28, 2025 - 09:17
अक्टूबर 28, 2025 - 10:13
 0  84
पाटन तहसील साहू संघ चुनाव में  समाजिक एकता पैनल से लालेश्वर साहू टीम का सघन जन सपंर्क में मिल रहा व्यापक जनसमर्थन