: "जल-जंगल-माटी के बचाव बर पदयात्रा"

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, आरंग दिनांक: 07 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) स्थान: ग्राम निसदा से आरंग तक कार्यक्रम: "जल-जंगल-माटी के बचाव बर पदयात्रा" ग्राम निसदा (आरंग क्षेत्र) के आसपास अवैध रूप से चल रहे पत्थर खदान, माटी चोरी और मलबा फेंककर महानदी को पाटने के कार्य के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा संयुक्त रूप से एक पदयात्रा आयोजित की जा रही है। यह अवैध गतिविधि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से लगातार जारी है, जिससे पर्यावरण, जल स्रोत, और स्थानीय ग्रामवासियों की आजीविका पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हमारी माँगें — निसदा क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध खदानों को तत्काल बंद किया जाए। महानदी में डाले जा रहे मलबे की जांच की जाए एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही हो। ग्राम पंचायतों को जल-जंगल-माटी की रक्षा के अधिकार पुनः सौंपे जाएँ। पर्यावरणीय क्षति की भरपाई हेतु ठोस नीति बनाई जाए। सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण प्रेमियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक पदयात्रा में शामिल होकर जल-जंगल-माटी की रक्षा के इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। पदयात्रा का विवरण: ???? प्रस्थान स्थल: ग्राम निसदा ???? समापन स्थल: आरंग ???? समय: प्रातः 9:00 बजे से "जल, जंगल अउ माटी – हमर पहचान, हमर जीवन!" जोहार छत्तीसगढ़! — जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी — छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, आरंग

नवंबर 2, 2025 - 12:14
नवंबर 2, 2025 - 12:17
 0  9
: "जल-जंगल-माटी के बचाव बर पदयात्रा"
: "जल-जंगल-माटी के बचाव बर पदयात्रा"
: "जल-जंगल-माटी के बचाव बर पदयात्रा"