गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता को जनता की उम्मीदों और सुशासन की जीत

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिले जनादेश के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए छठी मैया की जय के नारे भी लगाए। पीएम मोदी ने कहा, "यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों- जय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हमको जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं।" पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। “कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी” पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार ने आज बता दिया है- फिर एक बार एनडीए सरकार। मैंने चुनाव में बार बार कहा था जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे पर कांग्रेस वालों को चुभता था। मोदी जी क्या बोल रहे हैं। लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी। पीएम मोदी ने कहा, "साथियों बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने वो कर दिखाया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार के लोगों ने मेरा यह आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।" महिला और युवाओं का ‘नया एमवाई समीकरण’ अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी बोले, "मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आज की विजय संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। पुरानी कहावत है लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ का।" नीतीश की तारीफ, मांझी, कुशवाहा व चिराग को भी सराहा पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं जनता को नमन करता हूं। मैं सभी को नमन करता हूं। साथियों मैं एनडीए की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। नीतीश जी ने काफी काम किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बहुत काम किया। हमारे मांझी जी, कुशवाहा जी और चिराग जी ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है। पीएम ने एनडीए के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर उनके तालमेल में अद्भुत प्रदर्शन दिखा। पीएम ने कहा, "मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं।"प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी का मत दर्ज हुआ, हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया। पीएम बोले, "रीपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में ऐसा कोई चुनाव नहीं रहता था, जहां रिपोल नहीं होता था। जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में 1500 से ज्यादा बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब 1500 जगहों पर फिर से चुनाव कराना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे ही स्थितियां ठीक होती गईं। इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षाबल, बिहार के जागरूक मतदाता और बाकी सभी का अभिनंदन करता हूं।" बिहार के वोटरों को S.I.R को गंभीरता से लिया पीएम ने कहा, "यह मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है। देश का मतदाता खासकर युवा मतदाता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया है। लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का उसकी अहमियत होती है, उसका हक होता है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें। शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके।"बिहार में जीत के पीएम मोदी ने कहा, "बिहार वो धरती है, जिसे लोकतंत्र की जननी होने का गौरव मिला है, आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है।" बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण ने ली पीएम ने कहा, "बिहार में तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है। संतुष्टिकरण ये सबसे बड़ा मान है। बिहार के लोग अब तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ बिहार अब 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ बढ़ रहा है। बिहार ने सुनिश्चित किया है कि बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने वर्षों तक राजद के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे के आतंक वालों

नवंबर 14, 2025 - 21:22
 0  17
गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता को जनता की उम्मीदों और सुशासन की जीत