*मानव सेवा मिशन बालको का कंबल वितरण अभियान*

मानव सेवा मिशन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद,बेघर,बेसहारा और घुमंतु लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक दो चरणों में कोरबा शहर, बस स्टैंड एवं रेल्वे स्टेशन के आसपास रात गुजारने वाले लोगों को कंबल प्रदान किया गया है। आने वाले दिनों में पहाड़ी कोरवाओं एवं गांव में रहने वाले बेसहारा बुजुर्ग दंपतियों को कंबल वितरण किया जाएगा। आपके जानकारी में बालको क्षेत्र के आसपास ऐसा कोई जरूरतमंद परिवार या व्यक्ति जिसे वाकई कंबल की आवश्यकता हो तो हमें जरूर बताएं। *जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर* *टीम मानव सेवा मिशन, बालको*

नवंबर 24, 2025 - 18:43
 0  18
*मानव सेवा मिशन बालको का कंबल वितरण अभियान*