*जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कु.अंतरा साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान

*जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में कु.अंतरा साहू ने हासिल किया प्रथम स्थान 6.सब जूनियर/जूनियर /सीनियर जिला स्तरी योग प्रतियोगिता का आयोजन बीएसपी.सीनियर सैकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम मर्रा (विकासखंड पाटन)की प्रतिभाशाली छात्र कु.अंतरा साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है। प्रथम स्थान प्राप्त कर कु.अंतरा साहू ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस सफलता पर डॉ दिनेश चन्द्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी)भारत लाल ताम्रकार लाला राम वर्मा तुलाराम वर्मा योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा खिलेन्द्र साहू (संतोस यादव विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी) ने बधाई देते हुए कु.अंतरा साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिसम्बर 3, 2025 - 22:35
 0  62