जिला साहु संघ दुर्ग का चुनाव संपन्न , 144 वोट से जीत हासिल कर नंद लाल साहू पुनःअध्यक्ष हुये निवार्चित समर्थकों में भारी जश्न का माहौल

*दुर्ग ( Ashwani Sahu )- जिला साहू संघ दुर्ग का चुनाव रविवार को मानस भवन दूर्ग में सम्पन्न हुआ।जिसमे 2188 में से 1360 सामाजिक लोगो ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें पुनः नंदलाल साहू को जिला साहु संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महिला उपाध्यक्ष श्रीमति मंजू साहु व पुरुष उपाध्यक्ष के रूप में कृष्णा साहू को जीत मिली है। बताया जाता है की अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्यासी गिरीश साहु को 56 मत,नंदलाल साहू को 713 मत व भीखम साहू को 569 मत मिले।रिजेक्ट मतों की संख्या 25 रही ,इस प्रकार से जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष नंद लाल साहू 144 वोट से चुनाव जीत कर पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज हो गये हैं । चुनाव जितते ही नंद लाल साहू के समर्थकों में भारी उत्साह हैं खासकर उनके गृह क्षेत्र पाटन तहसील के वर्तमान नव निर्वाचित पदाधिकारियों के द्वारा नंद लाल साहू को बधाई व शुभकामनाएं देने का शीलशीला लंबी होता गया , पाटन तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू , उपाध्यक्ष डुलेशवर साहू , सचिव सुरेन्द्र साहू ,महासचिव महेन्द्र साहू , सभी महिला पदाधिकारियों सहित अश्वनी साहू ,गंगादीन साहू ,डां सुरेश साहू ,रविकांत साहू ,सी एल साहू ,डिजे़ंंद साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने अपना बधाई व शुभकामनाएं दिये हैं ।

दिसम्बर 7, 2025 - 20:00
 0  79
जिला साहु संघ दुर्ग  का चुनाव संपन्न , 144  वोट से जीत हासिल कर नंद लाल साहू पुनःअध्यक्ष  हुये निवार्चित  समर्थकों में  भारी जश्न का माहौल