आज का राशिफल:सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी

विजन न्यूज सर्विस Vision News Service Raipur 10 दिसंबर, बुधवार को मिथुन राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। कामकाज के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इनकम बढ़ सकती है। नए काम शरू करने के लिहाज से अच्छा समय है।मेष - परिवार में चल रहे किसी भी वाद-विवाद को आपसी सामंजस्य से समझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वृष - कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस करेंगे। आप दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। मिथुन - सामाजिक रूप से सक्रिय रहना आपके संपर्कों तथा पहचान को और अधिक बढ़ाएगा। आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी। कर्क - व्यावहारिक सोच रखने से आप कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस करेंगे। वित्त संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। सिंह - ग्रह स्थिति लाभदायक बनी हुई है। आय को लेकर की गई मेहनत भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर ही समर्पित रहें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कन्या - आनंददायक दिनचर्या रहेगी। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर लेंगे। दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी मित्र अथवा संबंधी से अनबन चल रही है, तो उसे दूर करने का उत्तम समय है। तुला - संपत्ति आदि की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटों में भी आज कमी आएगी। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वृश्चिक - सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। धनु - आज बातचीत के माध्यम से कोई शुभ अवसर मिलने वाला है। आप अपने दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा आपको फायदा हो सकता है। खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। समय का उचित सदुपयोग करें। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी। मकर - कोई सरकारी अथवा विवादित मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल होने के उत्तम आसार हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी की गई मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित समय व्यतीत होगा। कुंभ - व्यवस्थित और अनुशासित रहने से जल्दी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप बहुत ही खुशी और आत्मिक शांति महसूस करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई से संबंधित अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेंगे। पति-पत्नी के बीच सम्मान की भावना रहेगी। मीन - किसी प्रिय संबंधी द्वारा महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। संबंध भी मधुर होंगे।

दिसम्बर 10, 2025 - 11:55
 0  11
आज का राशिफल:सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी