*दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम पंचायत केसरा में मंडल स्तरीय भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाया गया ।*

राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा और संस्कार की यात्रा बनाया, जिन्होंने लोकतंत्र को शोर नहीं, संवाद सिखाया, शब्दों में शालीनता, विचारों में राष्ट्र, और राजनीति में मर्यादा रखने वाले,भाजपा के पितृपुरुष, असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री "भारतरत्न" श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम पंचायत केसरा में अटल चौक में अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर 101 वीं जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री भागवत सिंहा,प्राधिकृत अध्यक्ष दानी राम वर्मा,अंगेश सिंहा,मुन्ना पाल ,पारसमणी पटेल एवं ग्राम पंचायत के पंचगण, ग्रामवासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

दिसम्बर 26, 2025 - 10:34
 0  37
*दरबार मोख़ली मंडल के ग्राम पंचायत केसरा में मंडल स्तरीय भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाया गया ।*