पुलिस विभाग में 17 अधिकारियों की पदोन्नति, एएसआइ से बने एसआइ पीएचक्यू ने जारी किय आदेश

रायपुर, पुलिस विभाग में कार्यरत 17 एएसआइ को एसआइ की पदोन्नति मिली हैं। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को पदोन्नति सूची जारी किया हैं। जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति सूची में चयनित सभी 17 एएसआई के नाम, उनकी वर्तमान पद और पदोन्नति की तारीख का स्पष्ट उल्लेख किया गया हैं। विभाग के मुताबिक, यह पदोन्नति वरिष्ठता, सेवा अनुभव और विभागीय मापदंडो के आधार पर दी गई हैं। पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को अब सब इंस्पेक्टर के रूप में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इनमें थानों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, विवेचना की जिम्मेदारी निभाना, अधीनस्थ स्टाफ का नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों का समन्वय शामिल रहेगा। पदोन्नत एएसआइ में पुनउ राम साहू बालोद, गिरिजाशंकर मिश्रा जीआरपी रायपुर, अतुलेश राय रायपुर, परसूराम ठाकुर नारायणपुर, पुरेंद्र मल्होत्रा सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर से हरीशचंद्र द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद गौतम, दीपक कुमार साहू, झाम सिंह राजपूत, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राधेश्याम सोनबेर साहू, चंद्रिका प्रसाद साहू, देवकुमार वर्मा और बलौदाबाजार से सुरेंद्र सिंह ठाकुर, विजय सिंह कोसरिया समेत अन्य शामिल हैं।

जनवरी 6, 2026 - 15:43
 0  22
पुलिस विभाग में 17 अधिकारियों की पदोन्नति, एएसआइ से बने एसआइ पीएचक्यू ने जारी किय आदेश