पर्यावरण प्रेमीयो के द्वारा,सांपों के संरक्षण के लिए चला रहे हैं,जागरूकता अभियान

बालोद ( Ashwani Sahu ) -: बालोद वन मंडल के गुरूर वन परिक्षेत्र में सर्प मित्र प्रेम शंकर चौबे और वैभव जगने द्वारा सर्प संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें प्राथमिक शाल खैर डिगी, के बच्चों को सर्प संरक्षण के विषय में बताया गया ,कि सर्प भी हमारे प्रकृति चक्र का ही एक मित्र हैं जो हमारे पर्यावरण चक्र को संतुलित रखने के लिए बहुत जरूरी हैं ख़ासकर ये चूहे को अपना भोजन के रूप में उपयोग करते हैं और हमारे फसलों खासकर धान , गेंहू , एवं अन्य सब्जी खेती का चूहे से रक्षा करता हैं , चूहे हमारे कृषि जनित फसलों का बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं , इसे सर्प अपने भोजन का निवाला बनाकर इसकी बढ़ती संख्या को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करता हैं ,बच्चों से सपेरों के बारे में भी चर्चा की गई की जहां कही भी सपेरे जो अवैध रूप से आज भी गांव में सांप दिखाने लाते है उसके खिलाफ अपने स्कूल के शिक्षकों को बताए जिसे की उनके शिक्षक वन विभाग से शिकायत कर सके , सर्प मित्र वैभव जगने और प्रेम शंकर चौबे ने यह अभियान चलाया है कि अवैध रूप से सपेरों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी है ,और जो सांप आजीवन इन सपेरों के पास कैद है उसे पर्यावरण में आजाद करना बताया। वहीं लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार के जहरीले कीड़े व सांपों के काटने पर बैगा गुनिया के पास न जाकर अपने पास के नजदीकि अस्पताल में जाने कहा।

जनवरी 17, 2026 - 11:22
 0  50
पर्यावरण प्रेमीयो के द्वारा,सांपों के संरक्षण के लिए चला रहे  हैं,जागरूकता अभियान
पर्यावरण प्रेमीयो के द्वारा,सांपों के संरक्षण के लिए चला रहे  हैं,जागरूकता अभियान