*नवीन पाठ्य पुस्तकों से सशक्त होगा शिक्षण, पाटन में एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*

(Ashwani sahu) नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित एफ एल एन पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण विकासखंड पाटन में तीन जोन भिलाई सेलूद जामगांव आर का आयोजित हुआ। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेन्द्र देवांगन, बीआरसी श्री खिलावन चोपड़ियां प्रशिक्षण प्रभारी द्वारा बी आर सी भवन पाटन में प्रशिक्षण एस आर जी श्री मति लालिमा चंद्राकर,डी आर जी श्री घनश्याम साहू, श्री अंकेश महिपाल, एवं बी आर जी सुशील सूर्यवंशी, विरेन्द्र कुमार साहू शिक्षादूत,, कामता प्रसाद धनकर, टी पी यदु,चलेश कुमार साहू, श्रीमती रेणुका वर्मा, एवं श्रीमती हेमलता मढ़रिया, के द्वारा विकासखंड पाटन के प्राथमिक शाला के कक्षा एक दो तीन, पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। एनसीएफ एफ एस एवं एनईपी 2020 के लक्ष्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में निहित दक्षताओं की प्राप्ति कौशलों को विकसित करने चर्चा परिचर्चा किया गया। भाषा शिक्षण के चारखंडीय रूपरेखा मौखिक भाषा विकास, डिकॉर्डिंग, पठन ,लेखन ,को कैसे नवीन पाठ्यपुस्तक में उपयोग कर कक्षा में बच्चों के साथ काम कर पाएंगे। हिंदी पाठ्य पुस्तक वीणा, अंग्रेजी, मृदंग 1, मृदंग 2,संतुर, कक्षा तीसरी गणित विषय के शीर्षक आनंदमय गणित, कक्षा तीन के हमारा अद्भुत संसार पर्यावरण, कला शिक्षा विषय बांसुरी योग एवं खेल विषय से परिचय परिवर्तन पर गहन चर्चा के साथ कार्यशाला में गतिविधियां एवं प्रदर्शन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। नवीन पाठ्य पुस्तकों पर कैसे चार खंडीय रूपरेखा पर कार्य कर सकते हैं। कार्यशाला में अभ्यास के साथ समूह कार्य की प्रस्तुतीकरण हुई। प्रशिक्षकों द्वारा पीपीटी के साथ उदाहरण के साथ रुचिकर प्रशिक्षण दिया गया। बीआरजी द्वारा पाठ प्रदर्शन का डेमो किया गया। विकासखंड पाटन के 150 शिक्षकों ने पूरे मनोभाव, ऊर्जा, आनंदपूर्वक, रुचि, के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। डाइट प्राचार्य मार्कले एवं सत्येंद्र शर्मा ने तृतीय दिवस प्रशिक्षण स्थान मॉनिटरिंग के लिए पहुंचे और प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया और ऊर्जा से ओत प्रोत के साथ प्रेषित किया। पहले एवं दूसरे दिवस की प्रशिक्षण में एस आर जी लालिमा चंद्राकर ने पूरे सत्रो का अवलोकन किया। बेहतर प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए मार्गदर्शन किए। पंचम दिवस खेल और योग कला विषय पर हमारे बीच पीएमश्री विद्यालय अखरा के योग शिक्षक श्री भुनेश कुमार साहू एवं बच्चों के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया, सभी आसनों की अभ्यास किया गया। एवं कला शिक्षा के लिए श्री लखेश्वर साहू, वरुण निषाद, सर जी द्वारा बांसुरी पाठ्य पुस्तक की बारीकियो को बताया गया। सभी प्रशिक्षणार्थी पूरे मन से पांच दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ लिया।

जनवरी 17, 2026 - 16:06
 0  23
*नवीन पाठ्य पुस्तकों से सशक्त होगा शिक्षण, पाटन में एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*
*नवीन पाठ्य पुस्तकों से सशक्त होगा शिक्षण, पाटन में एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*
*नवीन पाठ्य पुस्तकों से सशक्त होगा शिक्षण, पाटन में एफ एल एन शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न*