शिक्षिका डा गंगा शरण पासी को मिला भोपाल से राष्ट्रीय अवेयर आर्गनाइजेशन सम्मान

शिक्षिका डा गंगा शरण पासी जी को मिला भोपाल से राष्ट्रीय अवेयर आर्गनाइजेशन सम्मान यह सम्मान डीपी आई रहें डा वीरेंद्र सिंह चौरसिया द्वारा उनकी संस्था राष्ट्रीय अनुभूति परिवार ने पासी जी के कार्यों के कारण प्रदान किया है।साहित्य और समाज सेवा तथा शिक्षा जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर बच्चों को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डी पी आई रहें और राष्ट्रीय अनुभूति परिवार चला रहे आदरणीय डा वेदिका चोरसिया,डा ब्रजबाला गुप्ता अर्चना,चतरसिह गहलोत, द्वारा छत्तीसगढ़ की शिक्षिका डा गंगा शरण पासी जी को टीचर अवेयर आर्गनाइजेशन राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया हैं, शिक्षिका पर्यावरण मित्र बहुउद्देशीय संस्था की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं जिसमें अभी अभी पर्यावरण मित्र बहुउद्देशीय संस्था के अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री देवा तांबे सर जी ने राष्ट्रीय आदर्श नवाचारी शिक्षिका का सम्मान देकर सम्मानित किया हैं।यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। साहित्य के क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लोगों को जागरूक कर रही है चाहे एक पेड़ मां के नाम हो,चाहे किन्नर भी ईश्वर के संतान हैं, मैं लड़की हूं,आगे चल सकती हूं,या फिर संविधान क्यों ना हो सभी विषयों पर कविता लिखकर साहित्य मंच पुस्तक पर छपवाया है। स्कूल सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हैं।आगे भी समाज की सेवा में समर्पित है।

जनवरी 19, 2026 - 13:16
जनवरी 19, 2026 - 13:26
 0  22
शिक्षिका डा गंगा शरण पासी को मिला भोपाल से राष्ट्रीय अवेयर आर्गनाइजेशन सम्मान