रायपुर साहित्य उत्सव में देश-प्रदेश के सौ से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार होंगे शामिल : 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन

राष्ट्रीय चिंतकों और विचारकों से होगा संवाद साहित्य उत्सव में राज्यसभा सांसद एवं प्रखर वक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. प्रभात कुमार तथा प्रख्यात बुद्धिजीवी श्री जे. नंदकुमार भी सहभागिता करेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। शिक्षाविदों की उल्लेखनीय उपस्थिति उत्सव में वर्धा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा, शिक्षाविद श्री मुकुल कानिटकर, आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक डॉ. भारत भास्कर, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक डॉ. संजय द्विवेदी, पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गुरु प्रकाश पासवान तथा जेएनयू की प्रखर विचारक डॉ. अंशु जोशी विचार-विमर्श में सहभागी होंगी। पत्रकारिता, सिनेमा और डिजिटल युग पर विशेष सत्र साहित्य उत्सव के दौरान पत्रकारिता, सिनेमा और टेलीविजन पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में श्री अनुराग बसु, श्री मनोज वर्मा, श्रीमती रुबिका लियाकत और श्री हर्षवर्धन त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्मकार शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त 24 जनवरी को डिजिटल युग और एआई विषय पर आयोजित सत्रों में “डिजिटल युग के लेखक और पाठक” तथा “उपनिषद से एआई तक : साहित्य की यात्रा” जैसे विषयों पर गहन बौद्धिक विमर्श होगा।

जनवरी 21, 2026 - 21:58
 0  28
रायपुर साहित्य उत्सव में देश-प्रदेश के सौ से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार होंगे शामिल : 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा तीन दिवसीय भव्य आयोजन