अमलेश्वर नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने दी प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

अमलेशवर ( Ashwani Sahu - नगर पालिका उपाध्यक्ष अमलेश्वर ओम प्रकाश साहू ने 77 वें गणतंत दिवस पर सभी नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 जनवरी हमें याद दिलाती है कि हमें सिर्फ आजादी ही नहीं मिली है,बल्कि उसे निभाने की भी जिम्मेदारी मिली है। एक मजबूत देश सिर्फ कानूनों से नहीं बनता है,वो बनता है अनुशासन को संस्कार मानने से। यह दिन हमें अधिकारों के साथ _साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाता है। आज हम सबका कर्तव्य है कि हम ईमानदार नागरिक बनें ,देश की एकता बनाएं रखें और अपने श्रेष्ठ कर्मों से भारत को आगे बढ़ाएं। और यह संकल्प ले कि हम अपने देश को स्वच्छ, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भर भारत बनाये , यह दिन हमें हमारे मन मस्तिष्क में देश प्रेम की भावना जगने व जगाने की भी प्रेरणा देता हैं।

जनवरी 25, 2026 - 22:02
 0  18
अमलेश्वर नगर पालिका उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने दी   प्रदेशवासियों को  77 वें गणतंत्र  दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं