अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने दी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

अमलेशवर ( Ashwani Sahu - नगर पालिका अध्यक्ष अमलेश्वर दयानंद सोनकर ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर सभी नगर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 जनवरी हमें याद दिलाती है कि यह आजादी हमें बहुत ही मेहनत व हमारे देश के अनगिनत वीर योद्धाओ के बलिदान से मिला है, इस आजादी को हमें आगे भी बरकरार रखना होगा ,यह हम सब का कर्तव्य व नैतिक जिम्मेदारी भी बनता हैं। हम सब को हमारे भारतीय संविधान द्वारा बनाये गये सभी नियमों व कानून का पालण करते हुए,सभी जातियों व धर्मों के मानने वाले लोगों से आपसी भाईचारे व समभाव रखते हुये हमें अखंड भारत का निर्माण करना होगा और एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को सकार करना होगा, साथ ही वे वर्षों से अंग्रेज़ो के गुलाम हमारे भारत देश को आजाद कराने के लिए मर मिटने वाले हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन किया हैं ।

जनवरी 25, 2026 - 22:37
 0  11
अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने दी नगर वासियों को   गणतंत्र  दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं
अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने दी नगर वासियों को   गणतंत्र  दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं