जिलाध्यक्ष ही बनाएंगे जिले की कमेटियां : राहुल गांधी

संगठन सृजन के तहत हरियाणा तथा उत्तराखंड जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, जिलों की कमेटियां बन रही है तो बूथ लेवल पर जाकर ब्लॉक कमेटी या जिला कमेटी जिलाध्यक्ष की तरफ से ही बनेगी। जिलाध्यक्ष ही लिस्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को भेजेंगे, जिसके बाद लिस्ट फाइनल होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना है। इससे नेता और पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान या गुटबाजी है, वो दूर होने की संभावना है। कुछ नेता भी पदाधिकारियों को तवज्जो नहीं देते, वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। जिलाध्यक्षों से बोले- नेताओं की हाजिरी मत मारो राहुल गांधी ने ये भी कहा कि, किसी नेता की हाजरी मत मारो, किसी नेता के पास जाने की जरूरत नहीं है। कोई आपके पास आकर कहता हो कि टिकट दिला दूंगा और फिर कोई नेता आपकी सिफारिश लेकर मेरे पास आएगा तो वह मैं बिल्कुल स्वीकार नहीं करूंगा। आप संगठन को मजबूत करने धरातल पर काम करे और उसी काम की बदौलत आपको समय आने पर उचित मौका दिया जाएगा। विधायकों को छोड़ जिलाध्यक्षों के साथ खाया खाना पहले राहुल गांधी का जिलाध्यक्षों के साथ खाना रखा गया था। बाद में तय हुआ कि विधायकों के साथ खाना होगा। उस दौरान दो विधायक थे। इस पर हिसार ग्रामीण व सिरसा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी के समक्ष ये विषय रखा। इस पर वह उनके बजाय जिलाध्यक्षों के साथ खुद थाली लेकर खाने के लिए बैठे। 'संगठन सृजन अभियान' के तहत कुरुक्षेत्र में यह ट्रेनिंग कैंप लगाया गया, जिसमें हरियाणा के 32 जिलाध्यक्ष और उत्तराखंड के 28 जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इनके अलावा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

जनवरी 28, 2026 - 20:04
 0  9
जिलाध्यक्ष ही बनाएंगे जिले की कमेटियां : राहुल गांधी