गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पता चलने पर मच गया हड़कंप

गाजियाबाद, दिल्ली से गाजियाबाद जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। दरअसल, यहां के एक सोसाइटी में ‘भूतिया घर’ नामक नाटक हुआ था, जिसमें पीड़ित बच्ची और उसके भाई ने भाग लिया था। आरोप है कि इसी दौरान एक स्टाफ ने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। फिलहाल इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी का है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 26 जनवरी के अवसर पर उसकी सोसाइटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सोसाइटी के सभी बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान ‘भूतिया घर’ नामक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसी कार्यक्रम में महिला की 12 साल की बच्ची ने भाग लिया था। इसी कार्यक्रम के दौरान मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची को नोंचता रहे आरोपी पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में महिला का आरोप है कि ‘भूतिया घर’ नामक कार्यक्रम चल रहा था और भीतर मौजूद सोसाइटी के स्टाफ अजीत कुमार पासवान मौजूद था। वह बच्ची के पास गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि बच्ची चिल्लाती रही लेकिन आरोपी उसके पार्ट को नोंचता रहा। बताया जा रहा है कि यातना झेलने के बाद बच्ची किसी तरह से वहां से बाहर निकली और पूरी घटना के बारे में बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जनवरी 30, 2026 - 13:23
 0  24
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पता चलने पर मच गया हड़कंप