छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा की गांव गांव जगह-जगह आरती - लालाराम वर्मा

रायपुर. "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" के बैनर तले आज 10 वें दिन "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा" सिरपुर अंचल के बीहड़-जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में बसे आदिवासी बाहुल 9 गाँव में भ्रमण किया। जिसमें सुकुलवाय, नंदबारू, केसलडीह, बंदोरा, खिरसाली, अचानकपुर, खड़उपार, फुसेराडीह सामिल हैं। उपरोक्त गाँवों में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य फैले हुए हैं। जैसे ही इन गाँवों में "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता" की रथ पहुंची वहां किसानों एवं महिलाओं द्वारा आरती उतार कर रथ की पूजा अर्चना की गई। वहीं रथ में सवार रथ यात्रियों का भी भव्य स्वागत किया गया।और सैकड़ों की संख्या में सदस्यता ग्रहण की इस क्षेत्र के सुकुलवाय, केसलडीह, बंदोरा, खिरसाली, अचानपुर,फुसेराडीह एवं खड़उपार में सभा हुई। सभा को राज्य आंदोलनकारी एवं रथयात्रा के प्रभारी श्री लालाराम वर्मा, आदिवासी नेता अशोक कश्यप, अवधराम साहू एवं लक्ष्मीनारायण निषाद ने संबोधित किया। इस ऐतिहासिक रथयात्रा के प्रमुख वक्ता श्री लालाराम वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से इस अंचल के 40 गाँवों को हाथी के आतंक से मुक्ति दिलाया है। अवैध करणी कृपा फैक्ट्री द्वारा महासमुंद विधानसभा के जीवन दायिनी 'कोडार बांध' के अनुबंध को निरस्त कराकर 70 गाँवों के सिंचाई साधन को बचाया है। उसी प्रकार से "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा" के माध्यम से एक तरफ छत्तीसगढ़ी महतारी, छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति की अस्मिता की रक्षा करेगी। वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से संचालित करणी कृपा स्टील पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से जल, जंगल, जमीन, फसल, जनजीवन और विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने के लिए कटिबद्ध है। आप सभी से अपील है कि पार्टीबंदी, समाज बंदी से ऊपर उठकर "सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज" से जुड़कर एक होइये और समस्या से मुक्ति पाइये । गांव-गाँव में छत्तीसगढ़ी महतारी की जय, सर्व छत्तीसगढ़िया समाज जिंदाबाद, छत्तीसगढ़ के शोषकों छत्तीसगढ़ छोड़ दो के नारों से गूंजायमान हो गया।

फ़रवरी 4, 2026 - 21:34
 0  7
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा की गांव गांव जगह-जगह आरती - लालाराम वर्मा