*छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित*

सी पी डी सी एल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव दिनांक 04/02/2026 को उत्सव मेरिज गार्डन बोईरदादर रायगढ़ में शहर के प्रथम नागरिक माननीय जीवर्धन चौहान महापौर, डिग्री लाल साहू सभापति, पूर्व पार्षद कौशलेश मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद महेश शुक्ला, विद्युत विभाग अधिकारी प्रमुख गुंजन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ.मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को घरेलू उपभोक्ता के रूप में विगत दो वर्षों में नियमित (बिना बकाया राशि) विद्युत देयक का भुगतान कर सजग उपभोक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने हेतु उनके प्रयासों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में वार्डवासी एवं शहर के आमंत्रित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फ़रवरी 4, 2026 - 21:28
 0  7