छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा कल पटेवा कउवाझर तुमगांव परिक्षेत्र पहुंचेगी, सभा के साथ सदस्यता बड़े स्तर पर किया जाएगा- लाला राम वर्मा

रायपुर | सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले 12वें दिन "छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा" पटेवा क्षेत्र के मानपुर, पंचपेड़ी, नवागांव, सहित चिरको, बनपचरी, तेन्दुवाही, सिनोधा एवं मावा गांवों में भ्रमण किया। जन जागरण के प्रचार सामग्री, जागरण गीत से प्रभावित होकर गांव-गांव छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता "रथ" की आरती उतारकर स्वागत किया जा रहा है। साथ ही साथ किसान, जवान एवं महिलाएं भारी संख्या में सदस्यता ग्रहण किये। मानपुर, पंचपेड़ी, नवागांव, चिरको, तेन्दुवाही, सिनोधा में सभा हुई। सभा को राज्य निर्माण संग्राम सेनानी किसान नेता श्री लालाराम वर्मा , छन्नू साहू साहू, नंद कुमार,अशोक कश्यप, बृजबिहारी साहू, रूपा सिंह निषाद, अवधराम साहू एवं लोक कलाकार लक्ष्मी निषाद ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए रथ यात्रा के प्रभारी श्री लालाराम वर्मा ने कहा कि 70 गांवों के लाखों किसानों के एकमात्र सिंचाई का आधार 'कोडार बांध' को कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा अवैध करणी कृपा स्टील पावर प्लांट को बेच दिया गया था, उसे मुक्त कराने वाली हमारी संगठन के ही नेता हैं। आज छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा को बंधक बनाने वाले महासमुंद कलेक्टर, एस पी, तहसीलदार, तुमगांव थानादार एवं एस डी ओ पी के खिलाफ केस कर छत्तीसगढ़ी महतारी को न्यायालय के माध्य से मुक्त कराया है। अब उसी तरह से छत्तीसगढ़ी अस्मिता, भाषा-संस्कृति शोषकों के चंगुल से छुटकारा दिलाने के लिए यह ऐतिहासिक रथ यात्रा निकाल कर सर्व छत्तीसगढ़िया भाई, बहनों को एकजुट करके शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को साकार करने का संकल्प लिया है इसी प्रकार से तुम गांव सिरपुर क्षेत्र के दो फसली जमीन को वैध करने की कृपा पावर प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से जल जंगल जमीन फसल जीव जंतु एवं विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने अभियान चल रहे हैं

फ़रवरी 6, 2026 - 18:03
 0  4
छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा कल पटेवा कउवाझर तुमगांव परिक्षेत्र पहुंचेगी, सभा के साथ सदस्यता बड़े स्तर पर किया जाएगा- लाला राम वर्मा